भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों के संबंध में सर्व ब्राह्मण समाज बस्तर द्वारा जगन्नाथ मंदिर में बैठक हुई संपन्न।

सम्मानित ब्राह्मण जनों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों की चर्चा बैठक में उपस्थिति होकर होने वाले महापर्व कार्यक्रम पर सभी ने अपने मार्गदर्शन व विचार रखे।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ एवं सम्मानित विद्वत्त जनों द्वारा 10 मई दिन शुक्रवार होने वाले कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाए जाने हेतु अपने अपने विचार रखे।

सर्वे प्रथम सर्व ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार रखें उसके बाद श्री अवधेश शुक्ला जी ने बताया कि भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आराध्याय देव है इसके लिए जगदलपुर में निवासरत सभी ब्राह्मणों को सपरिवार इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए।
तत्पश्चात् श्री के के द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हम सबको हर ब्राह्मण परिवार से संपर्क करना चाहिए और उनको इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जागृत करने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम हम सब के आदर्श हैं इसलिए हमको उनके कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना चाहिए।
आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री ईश्वर खम्भारी ने भी कहा कि सभी ब्राह्मण एकत्रित होकर सपरिवार कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दें। कौशिक शुक्ला ने भी कहा कि हम सब मिलकर एकता के रूप में कार्य करें जिससे ब्राह्मण समाज मजबूत हो।
अध्यक्ष महिला मंच श्रीमती नीलम मिश्रा ने बताया कि हम ब्राह्मण समाज के सभी बहनों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़ेंगे मातृशक्ति भी पूरी ताकत के साथ कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएंगी।
श्री रंजीत पांडे जी ने कहा कि ब्राह्मणों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है इसलिए सभी को मिलजुल कर अपनी ताकत बढ़ानी होगी।
श्री अशोक मुखर्जी अध्यक्ष बंगीय ब्राह्मण समाज ने बताया कि हमारे समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, और भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि यह चीज हमारी नई पीढ़ी को भी बताने की जरूरत है।
मिथिला समाज से उपस्थित श्री अरुण पाठक ने भी कहा कि हर ब्राह्मण को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के लिए तन मन धन से सहयोग करें जिससे हमारी पहचान संस्कृति बरकरार रहे।
वरिष्ठ सदस्य श्री सकलेश पांडे ने कहा कि युवा पीढ़ी को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक जोड़े। सुधीर दुबे ने कहा कि हम सबको आज ही से इस कार्यक्रम के लिए जनसंपर्क करना चाहिए जिससे हम समाज के हर सदस्य को जोड़ सकें। बैठक के अंत में अनिल शुक्ला कविराज ने भगवान परशुराम पर ओजस्वी कविता सुनाकर सब में जोश भरा और संकल्प की भावना से कार्यक्रम करने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित आरणयक ब्राह्मण समाज, उत्कल ब्राह्मण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, सरयूपारी ब्राह्मण समाज, बंगीय ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ी सरयूपारी समाज, मिथिला ब्राह्मण समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज, राजस्थानी ब्राह्मण समाज, भूमिहार ब्राह्मण समाज, मैथिल ब्राह्मण समाज, तेलुगू ब्राह्मण समाज, कन्नड ब्राह्मण समाज, भोजपुरी ब्राह्मण समाज, विंध्य ब्राह्मण समाज, एवं अन्य सभी समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *