न्यूज… केसकाल से के. शशिधारण

विधायक नीलकंठ टेकाम ने 7–8 किलोमीटर पैदल चलकर बीजेपी नेताओं एवं एन एच के अधिकारियों के साथ बाईपास सड़क का किया निरीक्षण

 

केशकाल……केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल नगर वासियों एवं बस्तर वासियों की ज्वलंत समस्या केशकाल घाट जाम से निजात दिलाने के लिए आज चिलचिलाती धूप में केशकाल बाईपास के रुके निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों के साथ 7–8 किलोमीटर पैदल चलकर गहन मंत्रणा की उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, केशकाल बाईपास का कार्य जो वर्तमान में रुका हुआ है उसे पुनः चालू करवाने और जल्द से जल्द केशकाल बाईपास पूर्ण करने के लिए दिल्ली जाने की बात विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहींउल्लेखनीय है की केसकाल घाटी सड़क मार्ग पर दिनों दीन घाटी जाम होने पर कई घंटों में दूर आने जानें वाले बहुत परेशान रहते थे चुकी जगदलपुर से रायपुर वा अन्य स्थनों में जानें वाले सवारी महिलाएं वा बच्चों मैं बहुत हताश परेशान होते थे क्यों कि केसकाल घाटी सड़क मार्ग बस्तर की लाइफ लाइन मार्ग कहा जाते है केसकाल घाटी के नाम से करोड़ों रूपए खर्च होने के बाद भी अभी भी बहुत ज्ञादा गड्ढा होने पर दुपहिए सवारीगण अपने जान हथेली में रखकर पार होने मै मजबूर है केसकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने अपने यह मुद्दा को प्रमुखता से उठाते रहते थे अब केशकाल नगर वासियों वा क्षेत्र वासियों में पुनः आस जगी है विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से बाईपास सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो पाएगा उसे गति मिलेगी एवं नगर वासियों को बाईपास मिलेगा वर्तमान में केशकाल घाट में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिसका विकल्प केशकाल बाईपास निर्माण कार्य का पूर्ण होना है। केशकाल शहर वासियों वा बस्तर वासियों को इस जाम से निजात मिलेगी विधायक नीलकंठ टेकाम ने इस पर पहल शुरू कर दी है, और उन्होंने चिलचिलाती धूप में भाजपा नेताओं एवं एन एच के अधिकारियों के साथ 7 किलोमीटर पैदल चलकर बाईपास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं दिल्ली जाकर जल्द से जल्द काम पूरा करने की बात उन्होंने कही है। नीलकंठ टेकाम जी के साथ जांच निरीक्षण में राष्ट्रिय राजमार्ग विभाग के अधिकारीगण वा पार्टी नेतागण वा पुलिस अधिकारीगण वा स्थानीय प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *